देश

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह कई भोजपुरी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह कई भोजपुरी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. लॉकडाउन के बीच अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘दिलवे में धंस गइलू’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. अपने बोल्ड अवतार से अक्षऱा सिंह ने एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट कर लोग गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस गान को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया.

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में अपने अभिनय और गायकी के दम पर सुपरस्‍टार बन चुके खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का भोजपुरी गाना ‘तकिया पे चादर ओढा के’ (Takiya Pe Chadar Odhake) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने का क्रेज इतना है कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब से इस गाने को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इसे दर्शकों ने रिकॉर्ड बार देखा है. गाने में भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) खेसारी लाल से बोल रही हैं कि ‘तकिया पे चादर ओढा के’ वह उनसे मिलने आई हैं. जबकि खेसारी लाल उनसे गोद में बैठने की जिद्द कर रहे हैं.

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना ‘दिलवाला’ फैन्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स इस धमाकेदार सॉन्ग के वीडियो को बार-बार देखे बिना नहीं रह पा रहे हैं। यही कारण है कि गाने को अबतक 69 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने में खेसारी और अक्षरा के बीच की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग देखने लायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button