द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple), जिसे जगत मंदिर (Jagat Mandir) के नाम से भी जाना जाता है,

द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple), जिसे जगत मंदिर (Jagat Mandir) के नाम से भी जाना जाता है,
भगवान कृष्ण को समर्पित एक हिंदू मंदिर है. इन्हें यहां द्वारकाधीश (Dwarakadheesh) या ‘द्वारका के राजा’ (King of Dwarka) के नाम से पूजा जाता है. यह मंदिर भारत के गुजरात के द्वारका शहर में स्थित है,
जो हिंदू तीर्थ यात्रा सर्किट, चार धाम (Char Dham Pilgrimage) के स्थलों में से एक है.
द्वारिकाधीश मंदिर के पुष्टिमार्ग मंदिर (Pushtimarg Temple) होने के कारण यह वल्लभाचार्यों (Vallabhacharya) द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों और अनुष्ठानों का पालन करता है.
द्वारिकाधीश मंदिर का मुख पश्चिम की ओर है.
मंदिर के लेआउट में एक गर्भगृह (निजमंदिर या हरिगृह) और एक अंतराल (एक एंटेचैम्बर) शामिल हैं.
पुरातत्ववेदियों के मुताबिक यह मंदिर लगभग 2,500 साल पुराना है
जिसका 15वीं-16वीं शताब्दी में विस्तार किया गया था.